विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की हत्या करने की जानकारी डायल 112 को एक युवक ने फोन कर दी, देवरिया पुलिस ने भेजा जेल।

विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की हत्या करने की जानकारी डायल 112 को एक युवक ने फोन कर दी, देवरिया पुलिस ने भेजा जेल।

#देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौरसिया की हत्या करने की साजिश के बारे में शुक्रवार को डायल 112 को सूचना मिली, सूचना मिलते ही पुलिस साजिशकर्ताओं को ढूंढ़ने में जुट गई। पुलिस सूचना देने वाले युवक की तलाश कर रही थी, काफी प्रयास के बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।

👉गिरफ्तार हुआ युवक सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रजडीहा धनपुरवा गांव निवासी रविश कुमार पुत्र सतीश चंद्र हैं पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

♦युवक ने डायल 112 पर फ़ोन कर कहा था की कोतवाली सलेमपुर के मनिहारी गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कुछ लोग विधायक सुरेंद्र चौरसिया की हत्या की योजना बना रहे हैं और सुचना देते ही युवक ने मोबाईल ऑफ कर लिया पुलिस सत्ताधारी दल के विधायक का मामला होने से सक्रिय हो गई ,

♦वही पुलिस ने पीआरबी और एसओजी के साथ मिलकर साजिशकर्ताओं की तलाश में जुट गई। बहुत देर तक खोजबीन करने के बाद भी कोई संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले युवक की तलाश शुरु की, पुलिस ने सर्विलांस के सहारे मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया। पुलिस युवक और उसके पिता को हिरासत में लेकर सलेमपुर कोतवाली ले आई, पूछताछ में युवक ने अपना नाम रविश बताया और गलत सूचना देने की बात स्वीकार की।

♦वही पुलिस ने विधायक सुरेंद्र चौरसिया से संपर्क किया तो उन्होंने इस मामले पर कोई आपत्ति नहीं जताई और आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की भी बात कही।

✍️सलेमपुर कोतवाल उमेश वाजपेयी ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!