भरतपुर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

भरतपुर 12 अगस्त

भरतपुर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

 

भरतपुर. भरतपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन सोमवार को चैम्बर भवन नई मंडी में किया गया। मीटिंग प्रारंभ करने से पहले पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। संस्था अध्यक्ष द्वारा उनके जीवन काल और देश समाज हित में किये उनके कार्यों की जानकारी दी गई। संस्था की मासिक बैठक में चैम्बर भवन को नये स्वरूप में नव निर्माण करवाने, उसमें व्यावसायिक गतिविधि करने के लिए स्थान देने के प्रस्ताव पर सभी ने सहमति प्रदान करते हुए अध्यक्ष को निर्माण समिति बनाने की ज़िमेदारी दी गई। फ़ीस के लिए संस्था का अकाउंट नंबर और क्यूआर कोड सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाने के लिए कोषाध्यक्ष किशोर खंडेलवाल को बोला गया। बैठक मे वन्दे भारत ट्रेन, अगस्त क्रांति ट्रेन, अन्य सुपर फ़ास्ट और राजधानी ट्रेन का ठहराव भरतपुर करने के लिए रेल मंत्री से मिलने और ज्ञापन देने का प्रस्ताव लाया गया। तेल मिल के जीएसटी रिफ़ंड के लिये राजस्थान सरकार में जीएसटी कौंसिल सदस्य और केंद्रीय वित्त मंत्री से मिल का समस्या समाधान के लिए प्रस्ताव आया। नये और पुराने रीको की विभिन्न समस्याओं के लिए रीको के मंत्री और आरएम से मिलने का प्रस्ताव आया। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को हर्ष उल्लास से मनाने, ध्वजारोहन करने और शहीदों के नमन सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए सहमति प्रदान की गई। मीटिंग मे रजत आर्य, प्रमोद गुप्ता, योगेश बागपतिया, सीए अतुल मित्तल, सीए विनय गर्ग, ओमप्रकाश सिंहल, राहुल बंसल, लोकेंद्र इंडस्ट्रीज़, अमित सिंहल, सुभाष जिंदलz विनीत अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रुपेश बंसल, राकेश मित्तल, शंकर लाल अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, रवींद्र गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, प्रीतेश गर्ग, आदि सदस्य उपस्थित थे। सभी का धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राहुल बंसल द्वारा किया गया।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!