पथैना कैनाल की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों ने व्यक्त किया रोष

भरतपुर 12 अगस्त

पथैना कैनाल की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों ने व्यक्त किया रोष

 

भरतपुर.जिले के भुसावर के निकटवर्ती स्थित बाण गंगा नदी से गांव खानपुर के पास होकर जाने वाली पथैना कैनाल की सिंचाई विभाग की ओर से देखरेख नहीं किए जाने के कारण हालत बदहाल हो रही है। इस बाण गंगा नदी से इस पथैना कैनाल में से होता हुआ पानी हलैना एवं नदबई के कुछ गांवो में जाता है। वर्तमान में इस पथैना कैनाल की हालत इतनी खराब है कि गांव पथैना में जगह-जगह से लोगों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही इसमें गंदगी हो रही है। कंटीली झाड़ियाँ उग आई है। विषैले कीड़ा मकोड़ा रात दिन निकल रहे है। गांव पथैना के छात्र नेता कौशल फौजदार ने बताया कि इस पथैना कैनाल की सफाई कराए जाने की मांग कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत से की जा चुकी है। लेकिन सिंचाई विभाग आंखे बंद करके बैठा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से यदि इस बाणगंगा नदी में अचानक पानी आता है तो इस पथैना कैनाल की सफाई नहीं होने पर नदी का पानी सीधा ही गांव पथैना में ही जायेगा। कौशल फौजदार ने कहा पथैना कैनाल पर बने पुल की हालत भी सही नहीं है इसकी रेलिंग टूट चुकी है। छात्र नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन मजबूर न करे की ग्रामीण इसके लिए कोई और कदम उठाए।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!