भरतपुर 12 अगस्त
भरतपुर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन
भरतपुर. जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर के निर्देशन में संचालित साईबर अपराध जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज सोमवार को नीतिराज सिंह शेखावत अति पुलिस अधीक्षक और विजय सोनी प्रोग्रामर साईबर क्राईम पुलिस थाना भरतपुर के सानिध्य में कार शोरूम बृजव्हीलस ऑटोमोबाईल प्रा० लि०. सेवर रोड, भरतपुर में साईबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें एएसपी व साइबर थाने के प्रोग्रामर द्वारा शोरूम के निदेशक सचिन गर्ग और देवांश अग्रवाल की उपस्थिति में शोरूम के स्टाफ को वर्तमान में हो रहे साईबर अपराध जैसे बिजली का बिल/केवाईसी अपडेट के बहाने, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरैस्ट, सामाजिक योजनाओ के सरकार के द्वारा जारी सहायता राशि व परिचित बनकर पैसे भेजने आदि के बारे में व उसकी रोकथाम हेतु क्या प्रयास किये जाये तथा साईबर अपराध से हो रहे दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई। साईबर अपराध होने पर उसकी शिकायत कहाँ पर दर्ज करवाई जा सकती है के बारे में भी जानकारी दी गई। वर्तमान में साईबर अपराधियों द्वारा नवीनतम तकनीक का प्रयोग करके किये जा रहे साईबर अपराधों से किस प्रकार बचा जा सकता है पर भी अपने विचार व्यक्त किये। साईबर अपराध होने पर तुरन्त हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें एवं फोन नहीं लगने पर www.cybercrime.gov.in साइबर पोर्टल पर शिकायत करें। साथ ही मोबाईल फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज, वॉट्सएप के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा फ्रॉड कम्यूनिकेशन करने की www.sancharsaathi.gov.in पर चक्षु सिटीजन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवायी जा सकती है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे