बाड़मेर निवासी पूजा सेन को सफल हार्ट ट्रांसप्लांट के पश्चात एसएमएस अस्पताल से छुट्टी

13 अगस्त जयपुर
बाड़मेर निवासी पूजा सेन को सफल हार्ट ट्रांसप्लांट के पश्चात एसएमएस अस्पताल से छुट्टी

आज दिनांक 10/08/2024 को बांगड़ परिसर के कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग में हृदय प्रत्यारोपण के सफल ऑपरेशन के बाद जेडथी, बाड़मेर निवासी 34 वर्षीय मरीज पूजा सेन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स जोधपुर से हवाई

जहाज द्वारा हार्ट एसएमएस अस्पताल लाया गया था। इनका हृदय प्रत्यारोपण ऑपरेशन

दिनांक 28/07/2024 को सफलतापूर्वक किया गया था। मरीज लंबे समय से हृदय के फैलने

(डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी) की बिमारी से ग्रसित थी।

 

अभी मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है। साथ ही पूजा सेन के डिस्चार्ज समारोह में एस एम एस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी वरिष्ठ आचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार यादव, अस्पताल अधीक्षक डॉ सुशील भाटी एवं कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर संजीव देवगढ़ा मौजूद रहे।

टीम के प्रमुख सदस्य डॉक्टर राजकुमार यादव। वरीष्ठ आचार्य एवं पूर्व

विभागाध्यक्ष), डॉक्टर रीमा मीणा, डॉक्टर मनीष अग्रवाल, डॉक्टर सी बी मीणा, डॉ अंजुम सैयद,

डॉ रजनी शर्मा, डॉक्टर राम शर्मा, डॉक्टर देवी प्रसाद सैनी, डॉक्टर धनंजय शेखावत, डॉक्टर विष्णु शर्मा, डॉक्टर शशांक, डॉक्टर अभिषेक, डॉ रामगोपाल यादव, डॉक्टर राजेश, डॉक्टर मौलिक डॉक्टर संदीप,,, डॉक्टर वक्ता राम, पुलकित आचार्य, प्रांजलि, डॉक्टर अनादि, डॉक्टर प्रतांशी

ऑपरेशन के पश्चात् गहन चिकित्सा इकाई में मरीज की देखभाल नर्सिंग ऑफिसर अजय सिंह शेखावत, रोशन यादव, सरोज, शशिकला, अविनाश, मनीष, राजेश, राकेश, महेश, बनवारी, रमेश का विशेष योगदान रहा।

डॉक्टर राजकुमार यादव

वरीष्ठ आचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!