पांडू थाना प्रभारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
थाना क्षेत्र के नागरिकों ने भी की उनके कार्यों की सराहना
झारखण्ड पलामू :-उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांडू थाना प्रभारी कुमार सौरभ को सम्मानित किया गया.
एसपी रिश्मा रमेशन ने थाना क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वंतत्रता दिवस पर मेदिनीनगर पुलिस स्टेडियम मे प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया एंव उनकी सेवा की सराहना की.बताते चले की थाना प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र में
पब्लिक से अच्छा व्यवहार रखते हुए अच्छे तरीके से विधि व्यवस्था संधारण किया जाता रहा है जिसका प्रतिफल है कि आज उन्हें सम्मानित किया गया है.
स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह मे पलामू उपायुक्त शशिरंजन, एसपी रिश्मा रमेशन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.समरोह मे जिले के कई प्रशाशनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी समेत कई लोग मौजूद थे.