जहां सुमति वहां संपत्ति और समृद्धि आती है :: आचार्य चूड़ामणि पांडेय।

पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां 16/08/2024

जहां सुमति वहां संपत्ति और समृद्धि आती है :: आचार्य चूड़ामणि पांडेय।

 

बारां 16 अगस्त। “जहां सुमति होती है वहां पर समृद्धि भी आती है संपत्ति भी आती है।” उपरोक्त विचार जिला मुख्यालय के अस्पताल रोड स्थित भूरालाल जी की धर्मशाला में आयोजित हो रही श्री महाशिवपुराण कथा के पांचवे दिन कथा व्यास पंडित चूड़ामणि पांडेय ने श्रोताओं से कहे । उन्होंने कहा कि जो लोग सोमवार के दिन या फिर रोजाना शिव पार्वती की पूजा भक्ति भाव के साथ करते हैं उनकी सभी मुराद पूरी होती है।कथा में शिव पार्वती विवाह वृतांत सरल भाषा में समझाया। ।कथा के मीडिया प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि श्रीमहाशिवपुराण कथा में गुरुवार को बारां अटरू के विधायक राधेश्याम बैरवा तथा महावीर नामा ने भी कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लिया।गुरुवार को शिव पार्वती की झांकी सजाई गई। शहर के यजमानों के द्वारा सामूहिक सहयोग से चल रही इस महाशिवपुराण कथा में रामचंद्र उदयवाल, भगवान शर्मा ,भरत पोरवाल, अशोक कुमार नामा,महेंद्र कुमार,जयनारायण हल्दिया,आनंद नामा, महावीर नामा,गोपाल ठाकुरिया,महेंद्र कुमार बर्तन वाले,सुरेश राजोरा, विनोद गर्ग,राजेश कुमार गुप्ता, सहित कई दर्जन श्रोता उपस्थित रहे। कथा में प्रतिदिन श्रोता गणों की संख्या बढ़ती जा रही है।शुक्रवार को कथा में सुरेश राजौरा व कमलेश बंसल ने व्यास पीठ की पूजा की।कथा के पांचवे दिन गणेश भगवान व कार्तिकेय का जन्म तथा कार्तिकेय द्वारा तारकासुर राक्षस के वध आदि के बारे में कथा संपन्न हुई तथा गणेश कार्तिकेय की झांकी सजाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!