भरतपुर 17 अगस्त
सामाजिक एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला खंडेलवाल गौरव अवॉर्ड
भरतपुर.समृद्ध भारत अभियान संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता को श्री खण्डेलवाल वैश्य हितकारिणी सभा जयपुर द्वारा सामाजिक एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए खण्डेलवाल गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर सीताराम गुप्ता ने कहा कि वे ग्रामीण विकास व सामाजिक कार्यों को आगे बढाने के लिए सरकार का सहयोग करने के साथ – साथ संस्था स्तर से भी कार्य कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि उनके कार्यों से किसानों, महिलाओं, पशुपालकों, युवक-युवतियों का जीवन स्तर ऊँचा उठा है और प्रशिक्षणों के माध्यम से अनेक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुये हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं उद्योगपति हरिमोहन ड्ग्याच, गौरव कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, ज्ञानचन्द खण्डेलवाल, विशम्भर दयाल खण्डेलवाल, डॉ0 सुरेश गुप्ता, डॉ0 बी.लाल गुप्ता, डॉ0 सुनीला खण्डेलवाल, अनूप खण्डेलवाल, रवि खण्डेलवाल, अनिल खण्डेलवाल, पंकज घीया, डॉ0 अर्पित सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे