भरतपुर 17 अगस्त
लवकुश वाटिका में लगाए गए 13 हजार पौधे पानी भरने से गलकर हुए खराब

भरतपुर. वन विभाग बयाना की ओर से कैला देवी झील का बाड़ा में 20 हेक्टेयर में बनाई गई लवकुश वाटिका में पुलिया के जरिए गंभीर नदी में आया पानी तीन तीन फुट तक भर गया। इससे हाल ही में वाटिका में लगाए गए 60 फीसदी पौधे गलकर खराब हो गए। लव कुश वाटिका प्रभारी फॉरेस्टर दीपक उपाध्याय ने बताया कि वाटिका में 11 ब्लॉक बनाकर 11 हजार पौधे लगाए गए थे। गत दिनों वन महोत्सव के दिन भी 2 हजार पौधे लगे थे। लेकिन तीन दिन पहले लव कुश वाटिका के 8 ब्लॉकों में गंभीर नदी का पानी तीन-तीन फीट तक भर गया। इससे पौधे खराब हो गए हैं। रेंजर लाखन सिंह ने बताया कि कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद पौधे लगे थे, लेकिन पानी ने मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने बताया कि अब फिर से पौधारोपण किया जाएगा।।
भरतपुर से हेमंत दुबे