भरतपुर 17 अगस्त
कोलकाता रेप कांड के विरोध में भरतपुर में डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल

भरतपुर. कोलकाता रेप कांड के विरोध में शनिवार सुबह 8 बजे से भरतपुर के डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल पर चले गए। आरबीएम अस्पताल में इमरजेंसी शुरू रही। ओपीडी को पूरी तरह से बंद रखा गया। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी रही है। जिले के दूर-दराज इलाकों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। पीएमओ नगेंद्र भदौरिया ने बताया- कोलकाता की घटना को लेकर सभी डॉक्टर बुरी तरह से आहत हैं। डॉक्टर के साथ-साथ पूरा समाज भी इस घटना से आहत है। आज सभी डॉक्टर ने कार्य बहिष्कार किया है। मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं शुरू रखी गई हैं। कल सुबह 6 बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। कल आंदोलन यथावत रहेगा या नहीं इसके लिए कल सुबह जानकारी प्राप्त होगी ।।
भरतपुर से हेमंत दुबे