रोडवेज बस की टक्कर से हुई युवक की मौत , नाराज परिजनों ने हाईवे किया जाम

भरतपुर 17 अगस्त

रोडवेज बस की टक्कर से हुई युवक की मौत , नाराज परिजनों ने हाईवे किया जाम

 

भरतपुर. बहज रोड पर रोडवेज बस द्वारा रोड पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मारने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको भरतपुर के आरबीएम रेफर किया गया है। इस घटना से नाराज परिजनों ने हाईवे को जाम कर दिया। ये बस शनिवार दोपहर को गोवर्धन से जयपुर की ओर जा रही थी। परिजनों की मांग है कि पहले बस ड्राइवर को गिरफ्तार करें, तभी रोड से हटेंगे। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी रवि गोयल, कामा एडिशनल सतीश यादव, डीग सीओ प्रेम बहादुर सिंह पहुंचे हैं। परिजनों से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गिरफ्तारी तक रोड से हटने के लिए परिजनों ने इनकार कर दिया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!