18 अगस्त जयपुर
जगन संकल्प इनोवेशन फाउंडेशन की सामाजिक पहल – महिलाओं के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन….

जयपुर, राजस्थान: जगन संकल्प इनोवेशन फाउंडेशन ने जयपुर में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की शुरुआत की, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को केंद्रित किया गया। इस पहल के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जगन फाउंडेशन के डायरेक्टर्स मलिक का मुद्गल और दुष्यंत अशोक शर्मा के नेतृत्व में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के हाथी गांव (आमेर किला) और राजीव नगर, जयपुर में इन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य 15 से 45 वर्ष की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था।
कार्यक्रम में महिलाओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता और हाइजीन के बारे में काउंसलिंग दी गई। इसके साथ ही, पर्यावरण फ्रेंडली और लंबे समय तक चलने वाले यूएसएबल सैनिटरी पैड्स का मुफ्त वितरण भी किया गया। ये पैड्स एक वर्ष से अधिक समय तक उपयोग किए जा सकते हैं, जो न केवल महिलाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक हैं, बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा में भी सहायक हैं।
जगन फाउंडेशन का यह पहला कार्यक्रम धौलपुर जिले से शुरू हुआ था और यह फाउंडेशन अब तक अंडरप्रिविलेज्ड लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। फाउंडेशन ने समाज के वंचित वर्गों की महिलाओं को जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।