ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

भरतपुर 22 अगस्त

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

भरतपुर. जिले के बयाना में लाल दरवाजा रेलवे फाटक पर इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक पुष्पेंद्र जाटव (19) पुत्र प्रकाश बयाना कस्बे के पास के गांव सिंघाड़ा का रहने वाला था। जो ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह परिजन ढूंढते हुए पहुंचे तो उन्हें ट्रैक पर पुष्पेंद्र का शव पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी चौकी इंचार्ज केशव सिंह ने बताया कि इंदौर सुपरफास्ट ट्रेन बयाना से कोटा जा रही थी। इसी दौरान लाल दरवाजा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से सिंघाड़ा गांव निवासी पुष्पेंद्र जाटव की मौत हो गई। पुष्पेंद्र परिजनों को बिना बताए घर से निकला था। फिलहाल मृतक युवक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर मर्ग रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!