भरतपुर 23 अगस्त
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत

भरतपुर. बयाना पुलिस सर्किल के गढ़ी बाजना थाना इलाके में स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट दर्र बराहना में गुरुवार शाम एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उच्चैन थाना इलाके के गांव मुढ़ेरा का रहने वाला तेजसिंह (24) अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। तेजसिंह पहाड़ी झरने में नहा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव के साथ गहरे गड्ढे में चला गया। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना देकर बयाना बुलाया। इसके बाद शाम साढे 7 बजे तहसीलदार विनोद कुमार मीणा और गढ़ी बाजना एसएचओ हीरालाल मीणा की मौजूदगी में सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे