भरतपुर 23 अगस्त
अरविंदपाल बने राजस्थान फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष
भरतपुर. राजस्थान फुटबाल संघ की वार्षिक आम सभा की बैठक और कार्यकारी समिति के चुनाव उदयपुर में सम्पन्न हुए। इसमें भरतपुर फुटबाल संघ के सचिव अरविंदपाल सिंह को राजस्थान फुटबाल संघ का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन भरा, सहमति बनने पर नामांकन वापस लिए गए। 1937 के बाद भरतपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचन हुआ हैं। इसमें भारतीय फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष और स्पोर्ट्स काउंसिल व ओलंपिक संघ के सचिव सुरेंद्र गुर्जर सहित 33 जिलों के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हुए। इस मौके पर भारतीय फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष, राजस्थान फुटबाल संघ के अध्यक्ष पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने उनका स्वागत किया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे