ब्यूरो चीफ पंकज राठौर बारां। दिनांक : 23.08.2024
निर्मल माथोडिया बने दूसरी बार फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

बारां। राज्य फुटबॉल संघ के उदयपुर में सम्पन्न हुए चुनाव में बारां फुटबॉल संघ के मार्गदर्शक निर्मल माथोडिया को उनकी बेहतरीन कार्यशैली की वजह से राज्य फुटबॉल संघ का दूसरी बार निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित फुटबॉल संघ के प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भीमराज चौधरी, सचिव अब्दुल अजीज, लोकेश पंचोली, अनु बना आदि ने माल्यार्पण कर माथोंडिया का स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग के दौरान बारां की फुटबॉल खेल गतिविधियों की सराहना की गई।