भरतपुर के उदित सिंह जघींना को मिला मिस्टर हैंडसम हंक ऑफ द ईयर का खिताब

भरतपुर 23 अगस्त

भरतपुर के उदित सिंह जघींना को मिला मिस्टर हैंडसम हंक ऑफ द ईयर का खिताब

भरतपुर. मुंबई टेलीविजन इंडस्ट्री द्वारा जयपुर के स्टारडम रिसोर्ट में भारत गौरव रत्न 2024 अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमे प्रसिद्ध बालीवुड एवम गदर मूवी की एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भरतपुर के गांव जघीना निवासी उदित सिंह जघीना को मिस्टर हैंडसम हंक ऑफ द ईयर का खिताब दिया। उल्लेखनीय है कि उदित जघीना को हाल ही में बालीवुड एंड टीवी ऐक्ट्रेस महक चहल द्वारा मिस्टर जयपुर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया था। उदित सिंह 2021 के मिस्टर स्टार ऑफ राजस्थान और 2022 के मिस्टर स्टार ऑफ इंडिया भी रह चुके है। उदित सिंह जघीना, भरतपुर के ऐसे पहले व्यक्ति हुए है जिनको बॉलिवुड की प्रसिद्ध कलाकार अमीषा पटेल द्वारा भारत गौरव रत्न “हैंडसम हंक” ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। उदित सिंह जघीना ने फैशन और ग्लैमर की दुनिया मे अपने गांव जघीना के साथ ही भरतपुर का नाम रोशन किया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!