विधायक ने करोड़ों की लागत से बनने वाले पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं शौचालय निर्माण के कार्य को किया शिलान्यास l

विधायक ने करोड़ों की लागत से बनने वाले पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं शौचालय निर्माण के कार्य को किया शिलान्यास l

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll


चंदवारा : चंदवारा प्रखण्ड अंतर्गत उरवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सुलभ शौचालय एवं चंदवारा पूर्वी में पंचायत भवन निर्माण का उद्घाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव जिप अध्यक्ष रामधन यादव, ने नारियल फोड़ कर विधिवत उद्घाटन किया l वही कनिय अभियंता अजय कुमार के द्वारा बताया गया कि उरवा में बन रहे स्वास्थ्य केंद्र लगभग 55लाख शौचालय करीब 12लाख एवं चंदवारा पूर्वी में बन रहे नए पंचायत भवन का निर्माण लगभग 98लाख की लागत से बनना है l मौके पर विधायक मनोज कुमार यादव ने संवेदक को कड़ी शब्दों में कहा कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए क्यों कि ये सभी भवन स्थानीय लोगों के लिए जन उपयोगी है l किसी तरह की शिकायत या भवन निर्माण में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी l साथ ही प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा उपलब्ध किए गए कंबल को विधायक ने अपने हाथों से जरूरत मंद लोगों के बीच वितरण कर नए साल एवं मकर संक्रांति त्यौहार की बधाई दी l मौके पर चंदवारा पूर्वी जिप सदस्य महादेव राम,पंचायत सचिव महेश किस्कू, चंदवारा पश्चिमी जिप सदस्य नीतू यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार ( बंटी ) जिप सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, उरवा मुखिया मनोज पासवान, चंदवारा पूर्वी मुखिया अनिता देवी, पसंस रेणु देवी, झरी राणा, मो, अनवर, सुरेश यादव, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, आनंद मोदी, बालगोविंद स्वर्णकार, अशोक यादव, रामदेव यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!