ज़िला परिषद धौलपुर में चंद्र ज्योति अभियान पर बैठक आयोजित, संवैधानिक जागरूकता पर दिया जोर

ज़िला परिषद धौलपुर में चंद्र ज्योति अभियान पर बैठक आयोजित, संवैधानिक जागरूकता पर दिया जोर

 

धौलपुर: ज़िला परिषद सभागार में आज “चंद्र ज्योति अभियान” पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों में संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देना और शिक्षकों की क्षमता निर्माण कर एक संवैधानिक रूप से जागरूक समाज का निर्माण करना है। इस बैठक की अध्यक्षता ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईएएस श्री निवृत्ति अव्हद ने की।

बैठक में मंजरी फाउंडेशन के श्री संजय शर्मा, पिरामल फाउंडेशन की टीम, एबीपी फेलो अंकिता भूपरिया, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रिया शर्मा और जिले के 120 से अधिक
राजनैतिक विज्ञान के शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत अभियान के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए हुई। श्री निवृत्ति अवध ने अपने संबोधन में कहा, “संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आत्मा है। हमें इसे हर छात्र तक पहुंचाने के लिए न केवल सैद्धांतिक बल्कि व्यावहारिक तरीके अपनाने होंगे।”

बैठक में संविधान के मूलभूत सिद्धांतों, जैसे न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता को शिक्षण के अभिनव तरीकों से छात्रों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सुझावों के दौरान शिक्षकों ने प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रैली और ग्रुप एक्टिविटी जैसे क्रियात्मक तरीकों को अपनाने की सलाह दी।

शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों के साथ संवैधानिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए स्थानीय उदाहरणों और कहानियों का उपयोग करने पर जोर दिया।

बैठक का समापन करते हुए, CEO सर ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों और अन्य संगठनों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की और इस पहल को जिले के हर कोने तक पहुंचाने का वादा किया।

यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम है जो धौलपुर जिले में संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देने और एक जिम्मेदार नागरिक समाज बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!