गुर्जर समाज के जीकेप भवन के भूमि पूजन के लिये गांवों में दिए निमंत्रण पत्र

,गुर्जर समाज के जीकेप भवन के भूमि पूजन के लिये गांवों में दिए निमंत्रण पत्र

23 जनवरी को जयपुर में होगा भव्य समारोह
धौलपुर: गुर्जर कर्मचारी अधिकारी कल्याण परिषद राजस्थान के तत्वाधान में जयपुर में जीकेप भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम एवं भामाशाह सम्मान समारोह 23 जनवरी 2025 को बीटू बाईपास टोंक रोड जयपुर में होगा।
जीकैप जिलाध्यक्ष मनोज पोसवाल ने बताया कि जीकेप भवन समाज के बच्चों को हॉस्टल,लाइब्रेरी,हाईटेक कोचिंग जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जयपुर में बनाए जा रहे भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर धौलपुर के गणमान्य लोगों को एवं सभी कर्मचारियों सहित गांवों में भी निमंत्रण पत्र देकर जनसंपर्क किया जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट होंगे तथा अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि जवाहर सिंह वेढम होंगे। इस कार्यक्रम में समाज के वर्तमान एवं पूर्व मंत्री, सांसद, एमएलए एवं सभी अधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है, जीकेप के इस कार्यक्रम में धौलपुर जिले के कर्मचारियों सहित सैकड़ो गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!