ब्यूरो रीपोर्ट पलामू
पलामू – गुप्त सूचना के आधार पर नवाजयपुर थाना पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

नावाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डैनीखाड से मुखलाल सिंह (पिता – स्व. मुनेश्वर सिंह, निवासी – पूर्णाडीह, थाना – नवाजयपुर, जिला – पलामू) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लगभग 7.450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से निगरानी रख रही है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।