विधायक बौहरा के 59वें जन्मदिन पर मरीजों और राहगीरों को बांटे फल,जनसेवा को बताया जीवन का संकल्प।

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा विधायक रोहित बौहरा के 59वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को ताजे फल वितरित किए गए।इस सेवा भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम में क्षेत्र के राहगीरों को भी फल वितरित कर विधायक के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाया गया।कार्यक्रम में रामकिशन ठाकुर ने फलों का वितरण करते हुए विधायक बौहरा को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के दौरान राजाखेड़ा नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने विधायक बौहरा के निरंतर विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।वहीं राजस्थान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सोनू बांकुरे ने विधायक बौहरा को “जनता का सच्चा सेवक” बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल विकास ही नहीं किया,बल्कि जनता की सेवा को अपना कर्तव्य माना है।इस अवसर पर कांग्रेस नेता नाहर सिंह जाटव, आरवाईसी धौलपुर जिला उपाध्यक्ष सोनू बांकुरे,बैजनाथ सिंह,दिनेश मुद्गल,गुट्टन ठाकुर, बंटू ठाकुर,पवन ठाकुर, रामकिशन ठाकुर,योगेश राघव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा