बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
करगली बाजार में 19वें वर्ष धूमधाम से मनाई जा रही गणेश पूजा, बप्पा के जयकारे से गूंजा इलाका
बोकारो जिला के करगली बाजार साउथ कॉलोनी में गणपति बप्पा की भक्ति का रंग चढ़ गया है. पिछले 18 वर्षों से चली आ रही गणेश पूजा इस वर्ष 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है. सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है.गणेश पूजा को लेकर साउथ कॉलोनी में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.पूजा की तैयारियों में स्थानीय युवाओं के साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.करगली बाजार साउथ कॉलोनी में गणेश पूजा की शुरुआत 18 वर्ष पहले हुई थी. समय के साथ पूजा का स्वरूप भले ही बदलता गया, लेकिन बप्पा के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह आज भी कायम है.हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है.पंडाल में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. बच्चों और युवाओं में भी पूजा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है.19वें वर्ष में पहुंची गणेश पूजा अब करगली बाजार साउथ कॉलोनी की पहचान बन चुकी है. बप्पा के दरबार में उमड़ती भीड़ और गूंजते जयकारे बता रहे हैं कि 18 साल पुरानी आस्था आज भी उतनी ही मजबूत है और उत्सव का उत्साह लगातार बढ़ रहा है.