बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
MMDR एक्ट के तहत CISF की बड़ी कार्रवाई, 6.375 टन अवैध कोयला, 8 बाइक और 4 साइकिल जब्त
बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध कोयला माफियाओं पर CISF का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर 11 सितंबर को CISF ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है।CCL करगली क्षेत्र के कमांडेंट को सूचना मिली थी कि ढोरी एरिया के फुसरो मार्केट और रानीबाग के आसपास साइकिल के माध्यम से अवैध कोयला ले जाने की तैयारी है। सूचना की पुष्टि CISF क्राइम ब्रांच से होने के बाद छापेमारी दल को सक्रिय किया गया। अभियान के दौरान मौके से 1.895 टन अवैध कोयला और 04 साइकिल जब्त की गई।इसी क्रम में जरिडीह बाजार के पास छापेमारी कर 02 मोटरसाइकिल और 01 साइकिल पर लदा लगभग 2.025 टन कोयला बरामद किया गया। वहीं खासमहल क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए 06 मोटरसाइकिल पर लदा 2.45 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।इस प्रकार कुल 6.375 टन अवैध कोयला, 08 मोटरसाइकिल और 04 साइकिल जब्त की गई हैं। जब्त कोयले का वजन कराने के बाद MMDR एक्ट 1957 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, संतोष कुमार तिवारी, QRT टीम और आसूचना कर्मी मौजूद रहे।