बीएंडके क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत पोस्ट और आईसीसी कार्यक्रम का आयोजन।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

बीएंडके क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत पोस्ट और आईसीसी कार्यक्रम का
आयोजन।

 

बोकारो जिला के सीसीएल बोकारो और करगली क्षेत्र में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत पोस्ट और आईसीसी कार्यक्रम का उद्घाटन कथारा के एसओपी मडके, एसओपी विनय रंजन टुडु,एएफएम राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह आयोजन क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जाग रूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्यस्थल पर महि लाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवा रण) अधिनियम यानी POSH (Prevention of Sexual Harassment) कानून और आईसीसी (Internal Complaints Committee – आंतरिक शिकायत समिति) के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और कार्यस्थल पर एक सुरक्षित, गरिमापूर्ण व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।उपस्थित अधिकारियो ने महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा से जुड़े ‘पॉश कानून (2013)’ के कानूनी प्रावधानों और अधिकारों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही बताया कि यदि किसी महिला कर्मचारी को कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की परे शानी या उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, तो वे सीधे अपने क्षेत्र की आंतरिक शिकायत समिति से संपर्क कर सकती हैं। समिति की कार्यप्रणाली और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को बेहद सरल भाषा में समझाया गया। कार्यस्थल पर महिला और पुरुष दोनों कर्मियों के बीच आपसी सम्मान और एक जेंडर -न्यूट्रल (लैंगिक-तटस्थ) कामकाजी माहौल तैयार करने पर जोर दिया गया। सीसीएल द्वारा लगातार महिला कर्मियों को नेतृत्व और तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन सीसीएल मुख्यालय और डब्ल्यूपीएस के निर्देशों के आलोक में महिला कर्मचारियों के मनो बल को बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित कार्य वातावरण देने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!