चौथे बड़े मंगलवार के दिन किया गया भंडारा का आयोजन

बताते चले कि देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत भटनी के हरिकृतन मुहल्ले में स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर के प्रांगड़ में हर मंगलवार के तरह बीते मंगलवार की रात्रि को मन्दिर में चौथे बड़े मंगलवार को हनुमान जी की आरती पूजा कर भोग लगाया गया वही भव्य रूप से भंडारा का आयोजन किया गया, आरती में समलित होने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे और आरती के बाद भंडारा में प्रसाद पाए , मंदिर समिति में समलित स्वर्ण शक्ति सोसायटी के अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने बताया कि बीते छः महीने से हर मंगलवार को भगवान का भोग लगता है और आरती होती है जिसमें नगर के सभी भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग करते है और भंडारा का आयोजन भी करते है इस बार चौथे बड़े मंगलवार का भंडारा बबली सिंह किन्नर जी किन्नर समाज महा सभा की अध्यक्ष भी है उनके सहयोग से हुआ और आगे भी प्रभु की कृपा से होता रहेगा
रमन तिवारी की रिपोर्ट