पंकज राठौर
बारां न्यूज़
-बारां जिले के अंता में स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा कई वर्षों से बिशनखेड़ी रोड के नजदीक जमा लिगेसी वेस्ट का ट्रोमल मशीन द्वारा निस्तारण शुरू किया गया हे ताकि आमनगरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े l
नगर पालिका द्वारा 19.87 लाख की लागत से 6 हजार क्यूथिक मीटर लिगेसी वेस्ट को संवेदक के माध्यम से निस्तारण कराया जा रहा हे
बता दे कि नगर पालिका द्वारा गत कई वर्षों से कस्बे से निकलने वाले कचरे को नील कंठ कॉलोनी के समीप विशेनखेड़ी रोड पर डाला जा रहा था जिसके चलते रोड के दोनों साइडों पर कचरे के पहाड़ जैसे ढेर जमा हो गए थे जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों सहित वाहन चालकों का इस मार्ग से निकलना दुश्वार हो रहा था वहीं इस समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों द्वारा कई बार आवाज उठाई गई थी l
ऐसे में अब नगर पालिका द्वारा इस विकट समस्या से आमजन को राहत प्रदान करने को लेकर संवेदक द्वारा जमा लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कराया जा रहा हे ऐसे में संवेदक द्वारा मानसून से पूर्व कई वर्षों से जमा इस लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर दिया जाएगा l