मुख्यमंत्री से कोली विकास बोर्ड गठन और कोली समाज के महापुरुषों के नाम पर स्टेच्यू लगाने एवं स्थानों का नामकरण करने की रखी मांग

मुख्यमंत्री से कोली विकास बोर्ड गठन और कोली समाज के महापुरुषों के नाम पर स्टेच्यू लगाने एवं स्थानों का नामकरण करने की रखी मांग

कुंवरजी भाई बाबलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कोली समाज के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से और सिंचाई मंत्री सुरेश रावत से मिला कोली समाज का प्रतिनिधिमंडल

राजस्थान में अखिल भारतीय कोली समाज रजिस्टर्ड नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के पश्चात कोली समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिला और कोली समाज के विकास हेतु “कोली समाज विकास बोर्ड” बनाने और कोली समाज के महापुरुषों के नाम पर स्टेच्यू निर्माण एवं स्थानों के नामकरण करने का आग्रह किया! जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस माँग को पूरा करने की कोशिश करेंगे !
प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री गुजरात कुंवरजी भाई बाबलिया, शंकर भाई वेगड़ पूर्व राज्यसभा सांसद, घनश्याम सिंह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामस्वरूप कोली पूर्व सांसद, सुखराम कोली पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महामंत्री, मोहिनी शाक्य राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला), रंजिता कोली पूर्व सांसद, रानी कोली पूर्व विधायक , मंगल राम कोली पूर्व मंत्री राजस्थान शामिल थे!

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!