नर्सेज संवर्ग के संविदा काल को नियमित कार्यकाल में जोड़ा जाए
आज धौलपुर जिला मुख्यालय के समस्त सीएचसी पीएचसी एवम् मेडिकल कॉलेज के समस्त नर्सेज से मिलने RNAU के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार मीणा , प्रदेश संयोजक पण्डित जीतेंद्र कटारा , प्रदेश महासचिव केशव देव मल्हैला , प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवाड़ी एकदिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे ।
इस अवसर पर समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान धौलपुर जिलाध्यक्ष धर्म सिंह गुर्जर के नेतृत्व में समय ब्लॉक अध्यक्षों के साथ किया गया ।
इस अवसर पर पवन मीणा ने बताया कि नर्सेज ने अपने अमूल्य समय को संविदा पर व्यतीत किया है हम सरकार से मांग करते हैं कि इस कार्यकाल को नियमित कार्यकाल में जोड़ा जाए जिससे नियमित नर्सेज को पदोन्नति के लाभ प्राप्त हो सकें ।

एवम् नर्सेज का आत्मसम्मान लौटाने के लिए सरकार प्रदेश के समस्त नर्सिंग ऑफिसर का पे स्केल केन्द्र के समान 4600 ग्रेड पे करके लाभान्वित करें ।
सरकार हमारी इन मांगों को प्राथमिकता से लें और पूर्ण करें ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अकबर फारूकी , जिला सचिव सुधीर महावार , पीएमओ बाड़ी जिला अध्यक्ष उदय सिंह मीणा ,समस्त जिला ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम तोमर , निरंजन सिंह , सीनियर नर्सिंग ऑफिसर धनीराम शर्मा , प्रियंका मीणा , रामावतार कुशवाह , लक्ष्मण सिंह राजपूत , गिर्राज पाठक ,रामू सिकरवार,मदन सिंह ,धन सिंह ,सुगन सोढ़वाल ,,कृष्णा,ब्रजेश पाठक,नीरज कुमारी, सगुना बाई,सचिन शर्मा,मनीष तिवारी , संजय तिवारी , नीरज तोमर ,अरविंद परमार , धीरज पचौरी आदि नर्सेज समुदाय उपस्थित रहा । संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर