पीएम श्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, शैक्षिक प्रदर्शन और अनुशासन पर जोर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

पीएम श्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, शैक्षिक प्रदर्शन और अनुशासन पर जोर

बोकारो जिला के कसमार में पीएम श्री एसएस +2 उच्च विद्यालय, कसमार में राज्य सरकार के निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन के केंद्र में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन तथा अनुशासन रहा।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ शिक्षक डॉ. रणजीत कुमार झा द्वारा मंगलाचरण और छात्राओं द्वारा स्वागत गान से हुई। प्राचार्य फारुक अंसारी ने बच्चों के उन्नयन में अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और बेहतर पाल्य सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय नित्य-प्रतिदिन छात्र हित में और ज्यादा मेहनत करने को कृत संकल्पित है।कार्यक्रम का संचालन रामबाबू शुक्ल ने किया। उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर चर्चा की और विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन नोडल शिक्षक डॉ. अवनीश कुमार झा ने किया। उन्होंने अभिभावकों से संकल्पित प्रयत्न करने का आह्वान किया। बैठक में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।वहीं इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नोडल शिक्षक महाकांत झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दामोदर सदन ने प्रथम, कोयल सदन ने द्वितीय एवं शंख सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!