बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
अवैध कोयला भंडारण पर CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 12.930 टन अवैध कोयला बरामद

बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत CISF और CCL की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बैधकारो डीसीपीएल माइंस के पीछे जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 12 टन 930 किलोग्राम अवैध रूप से भंडारित कोयला बरामद किया है।यह कार्रवाई आज 16 सितंबर 2026 को प्राप्त आसूचना के आधार पर की गई। CISF कमांडेंट राज प्रताप सिंह एवं CCL सुरक्षा प्रभारी पी.एन. सिंह के नेतृत्व में CISF एवं CCL के सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया।छापेमारी अभियान में सहायक कमांडेंट सार्थक वपारे, डिप्टी कमांडेंट अभिलाष गाड़ा, निरीक्षक रविरंजन कुमार तथा क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, प्रताप शंकर कुमार सहित अन्य महिला एवं पुरुष बल सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं CCL सुरक्षा टीम की ओर से उपनिरीक्षक महामाया पासवान एवं आरक्षक सुदीप कुमार तिवारी सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। लगभग 12.930 टन अवैध कोयले की बरामदगी से क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। CISF एवं CCL ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।