सहायक संचालक जुली तिर्की का स्थानांतरण

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

सहायक संचालक जुली तिर्की का स्थानांतर

* मोहनीश आंनद देवांगन को उपसंचालक पंचायत का दिया गया प्रभार

कोरबा//छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा उप संचालक कोरबा के पद पर पदस्थ सहायक संचालक जुली तिर्की का स्थानांतरण उपरांत कलेक्टर ने उन्हें अंततः नवीन पदस्थापना स्थल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए भारमुक्त कर दिया है। उनकी जगह जिला पंचायत कोरबा में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी मोहनीश आंनद देवांगन को आगामी आदेश पर्यंत उप संचालक पंचायत कोरबा का प्रभार सौंपा गया है।
प्रभारी उप संचालक पंचायत ,सहायक संचालक पंचायत जूली तिर्की को शासन ने 27 नवंबर 2024 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत नवीन पदस्थापना स्थल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रभारी उप संचालक पंचायत के पद पर पदस्थ कर दिया था। आदिवासी बाहुल्य जिला होने की वजह से रिलीवर (एवजीदार) नहीं आने एवं पंचायत चुनाव जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य की वजह से नियमानुसार उन्हें भारमुक्त नहीं किया जा सका था। अगस्त 2024 में उन्हें जिला पंचायत कोरबा के सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) का अस्थायी प्रभार भी दिया गया था। 2025 के पंचायत चुनावों के दौरान भी जूली तिर्की को सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में कोरबा में निर्वाचन प्रक्रिया में प्रशासनिक भूमिका निभाने हेतु तैनात किया गया था। इस बीच संचालक पंचायत के आदेशानुसार उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल के लिए शुक्रवार को कलेक्टर ने भारमुक्त कर दिया है। इधर, जून 2024 से अप्रैल 2025 के मध्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला के पद पर पदस्थ रहे मोहनीश देवांगन को उप संचालक पंचायत के रूप में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!