नर्सेज संवर्ग के संविदा काल को नियमित कार्यकाल में जोड़ा जाए

नर्सेज संवर्ग के संविदा काल को नियमित कार्यकाल में जोड़ा जाए

 

बसेड़ी। राजस्थान नर्सेज एसोशिएशन एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार मीणा , प्रदेश चुनाव संयोजक पण्डित जीतेंद्र कटारा , प्रदेश महासचिव केशव देव मल्हैला , प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवाड़ी तथा धर्म सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत धौलपुर एक दिवसीय दौरे पर सीएचसी बसेड़ी पहुंचे।
इस अवसर पर समस्त प्रांतीय व जिलास्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान बसेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रांतीय पदाधिकारियों ने समस्त नर्सिंग ऑफिसर से मुलाकात कर उनकी समस्याओ को जाना तथा शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन मीणा ने बताया कि नर्सेज ने अपने अमूल्य समय को संविदा पर व्यतीत किया है हम सरकार से मांग करते हैं कि इस कार्यकाल को नियमित कार्यकाल में जोड़ा जाए जिससे नियमित नर्सेज को पदोन्नति के लाभ प्राप्त हो सकें एवम् नर्सेज का आत्मसम्मान लौटाने के लिए सरकार प्रदेश के समस्त नर्सिंग ऑफिसर का पे स्केल केन्द्र के समान 4800 ग्रेड पे करके लाभान्वित करें तथा नर्सेज का पृथक निदेशालय सहित सरकार हमारी 11 सूत्रीय मांगों को प्राथमिकता से लें और पूर्ण करें ।
इस अवसर पर बसेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह चेतराम नीरेश बालचंद सूरज लीला कुमारी लक्ष्मी आदि नर्सेज समुदाय उपस्थित रहा।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!