पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान IPS ने पुलिस थाना बसईडांग, सोने का गुर्जा एवं सेवर पाली पुलिस चौकी का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान IPS ने पुलिस थाना बसईडांग, सोने का गुर्जा एवं सेवर पाली पुलिस चौकी का किया निरीक्षण

सेवर पाली के आसपास उफान पर चल रही चम्बल नदी के तटवर्ती इलाके का किया मुआयना, ग्रामीणों से किया संवाद

 

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज शाम जिले के बसईडांग व सोने का गुर्जा पुलिस थानों एवं सेवर पाली पुलिस चौकी का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने थानों पर पदस्थापित थानाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से इलाके सम्बन्धी जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इसके साथ ही मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रुम, मैस आदि का निरीक्षण कर थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए| इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा पुलिस थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएं तथा उसका समय से निस्तारण किया जाए| इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए, साथ ही उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा थानाधिकारियों को पुलिस की गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित आदि को लेकर भी दिशा निर्देश दिए| इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवर पाली के पास के इलाके में खतरे के निशान से ऊपर बह रही चम्बल नदी के तटवर्ती इलाके का मौका मुआयना भी किया और उपस्थित लोगों से संवाद किया| आमजन से चम्बल से बढते जलस्तर से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की समझाइश की| इस दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी महेन्द्र कुमार उपस्थित रहे|संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!