पीजी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ ज्ञापन कार्रवाई की मांग             

पीजी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ ज्ञापन कार्रवाई की मांग             

 

विद्या संबल योजना के सहायक आचार्य ने दिया एडीएम को ज्ञापन 

 

 

बाड़ी 01 अगस्त :- गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ विद्या संबल योजना में कार्य करने वाले संविदा सहायक आचार्य नरेंद्र कुमार ने एडीएम धौलपुर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वह विद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर संविदा के तहत कार्यरत है।  विगत सत्र में प्रिंसिपल डॉ एमके सिंह द्वारा उसका पेमेंट काट लिया गया जबकि उसने समय पर कक्षा में शिक्षण कार्य किया है। जब प्रिंसिपल से इस बाबत शिकायत की तो उन्होंने आगे एडजस्ट करने की कहा लेकिन पूरा सत्र बीतने के बाद भी कोई राहत नहीं दी गई। अब नए सत्र में 15 जुलाई को उसने फिर से विद्या संबल योजना में सहायक आचार्य के पद पर जॉइनिंग किया तो जॉइनिंग लेटर नहीं दिया गया और इस बाबत प्रिंसिपल से वार्ता की उन्होंने भड़कते हुए उसे धमकी दी की वह उसकी पीएचडी रुकवा देंगे जो बृज विश्वविद्यालय से वह कर रहा है।  क्योकि बृज विश्वविद्यालय में प्रिंसिपल पीएचडी समिति के सदस्य हैं। ऐसे में एडीएम को शिकायत करने के साथ पीड़ित नरेंद्र कुमार ने मांग की है कि आवश्यक कार्रवाई की जाए।वही दूसरी ओर मामले को लेकर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम के सिंह ने बताया विद्या संबल योजना में कार्य करने वालों को जॉइनिंग लेटर नहीं दिया जाता क्योंकि यह संविदा का पद है। वही विगत वर्ष का सारा पेमेंट सभी विद्या संबल योजना में काम करने वाले सहायक आचार्य को दिया है। पीएचडी रुकवाने को लेकर जो आरोप लगाया है वह गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!