कल जिले के मनियां थाना क्षेत्र में रांडोली पुलिया से गुजर रहा एक मिनी ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया था

कल जिले के मनियां थाना क्षेत्र में रांडोली पुलिया से गुजर रहा एक मिनी ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया था

उस मिनी ट्रक में चालक-परिचालक सहित चार लोग सवार थे। कल जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में तत्परता से पुलिस, प्रशासन, SDRF की रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया जिसमें दो लोगों को बचा लिया है, जबकि बाकी दो लोगों की तलाश कल अंधेरे होने के कारण रोक दी गई थी और आज सुबह फिर से तहसीलदार मनियां देवेंद्र तिवारी व थानाधिकारी मनियां रामनरेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन SDRF, NDRF की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया इस दौरान एक अन्य व्यक्ति मुकेश का शव आज दोपहर रेस्क्यू टीम को मिल गया था, बाकी एक व्यक्ति व गाडी की तलाश की जा रही है, इसमें आक्सीजन सिलेंडर के जरिये भी नदी की तलहटी में तलाश की जा रही है| नदी के तेज़ बहाव में बह गया था मिनी ट्रक।संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!