एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बसेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

थाना बसेड़ी । 4/08/2025

एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बसेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

विभिन्न मामलों में आठ लोगों को किया गिरफ्तार

धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाएं जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बसेड़ी थाना अधिकारी बृजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन कर कई स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोरन सिह पुत्र हरी सिह जाति कुशवाह उम्र 50 साल निवासी टुनियापुरा एवं शंकर सिह पुत्र बच्चू सिह जाति ठाकुर उम्र 25 साल निवासी हरजूपुरा को गिरफ्तार किया है।दो हिस्टी शीटर दीना उर्फ दीनदयाल पुत्र गोरे लाल जाति कुशवाह उम्र 46 साल निवासी झील एवं मेघा उर्फ शिवदत्त पुत्र मंगला जाति कुशवाह उम्र 38 साल निवासी भगौरा सहित अन्य तीन लोग अजय उर्फ सूखा उम्र 20 साल, विजय सिह उर्फ लल्लू उम्र 23 साल एवं विष्णु उर्फ डब्बू पुत्र अशोक उर्फ पप्पू जाति ठाकुर उम्र 27 साल तीनों भाई निवासी बोरोली को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं एक स्थाई वारंटी चाँद बाबू उर्फ चांद पुत्र शेरा खान जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी नगला रायजीत थाना बसेडी जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में बसेड़ी थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा, एसआई राजेश, जगदीश प्रसाद, ओमप्रकाश एवं हैड कांस्टेबल हेमंत, वीरेंद्र, राम वकील एवं कांस्टेबल जितेंद्र गंभीरसिंह, प्रदीप, जयसिंह, दशरथसिंह, योगेश कुमार, चरनसिंह, भंवरसिंह, लक्ष्मणसिंह एवं जारगा चौकी से पवनकुमार एवं किशनसिंह मौजूद रहे।

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!