पंकज राठौर बारां
भाजपा तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न*
शान से पहरायेंगे हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा- चंपालाल गेदर
बारां – 8 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी बारा जिले की हर घर तिरंगा अभियान की जिला कार्यशाला कोटा रोड़ स्थित सांसद कार्यालय पर सुबह 10बजे हुई जिसमे मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर ने कार्यकर्ताओं को सबोंधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन “लोकल फॉर वॉकल्” के तहत भाजपाई आमजन को स्वदेशी वस्तुओ के उपयोग को प्रेरित करें। मोदी सरकार के नेतृत्व मे सेना द्वारा चलाये गए “ऑपरेशन सिंधुर्” की सफलता जग जाहिर है पहलगांम घटना मे लिप्त कोई आंतकवादी अब जिंदा नही बचा है वही हर घर तिरंगा अभियान के बारे मे बताते हुए कहा की शान से पहरायेंगे हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा भाजपा 10 से 14 अगस्त तक मंडल व जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी इसके बाद 13 से 15 अगस्त तक घरों और अपने प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारक, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी जगहो पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे वही भाजपा कार्यकर्ता 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस के दिन मौन जुलूस निकालेंगे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा की तिरंगा अभियान के निमित्त जिले से लेकर मंडल स्तर तक जिम्मेदारिया तय कर दी गई है सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तिरंगा यात्राओ को लेकर उत्साहित है घर घर तिरंगा वितरित कर झंडा पहरायेंगे वही सभी बीस मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आमजन व प्रशासन का सहयोग लेकर भव्य आयोजन करें। कार्यशाला मे ओ बी सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत भाजपा के भरतपुर सम्भाग प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता हेमराज मीणा यश भानु जैन, ओ बी सी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गहलोत पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, नंदलाल सुमन, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान,कार्यक्रम जिला संयोजक राकेश जैन आदि नेता मंचासीन रहे।भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यशाला मे वरिष्ठ नेता हेमराज मीणा व पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश विजय ने भी अपने विचार प्रकट किए वही कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ब्रह्मनंद शर्मा ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम सह संयोजक गोविंद सिंह चौहान,मुकेश केरवालिया,वरिष्ठ नेता राजेश सिंघवी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाडा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नागर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर,शहर अध्यक्ष ओ पी पारेता उप जिला प्रमुख छितरलाल मेघवाल प्रधान मोरपाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मेहता भाजपा नेता जयेश गालव, मोरध्वज मीणा,लोकेश शर्मा,नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल बजरंग लाल धाकड़, महावीर सिंह हाड़ाँ, मुकेश मिश्रा, देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी, मंडल अध्यक्ष राहुल नागर, पुष्प दयाल मीणा, देवेंद्र पारेता,जय प्रकाश सुमन,वीरेंद्र सिंह हाडा, योगेश गौतम, पवन गंदोलिया, रोहित नंदवाना, महेंद्र मीणा,हरीश शर्मा जगदीश मेघवाल आई टी विभाग के भानु प्रताप रहलाई, रामराज सुमन शिवा शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रमेशचंद्र नागर,चोथमल नागर, दिलीप दीक्षित, पवन चौधरी, विक्की शर्मा, गोविंद यदुवंशी, विजेंद्र नागर,,हंसू गुर्जर, मनोज प्रजापति,रामावतार मीणा, धीरेंद्र नागर सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।