चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
बिंझवार समाज मड़वारानी राज के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मड़वारानी//आज बिंझवार समाज मड़वारानी राज के तत्वाधान मे विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा माँ मड़वारानी,माँ विंध्यवासिनी एवं आदिवासी अमर शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधूर, बिरसा मुंडा सहित सभी अमर शहीदों के तेल चित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को पुष्प हार, श्रीफल, पीला गमछा भेंट कर स्वागत किया गया।सभी अतिथियों के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के बारे मे बारी बारी से उद्बोधन दिया गया।छोटे छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिवासी गानों से मंत्रमुग्ध किए। इस कार्यक्रम मे मड़वारानी राज के अंतर्गत कक्षा 10वीं,12 वीं ,स्नातक एवं स्नातकोत्तर के मेधावी छात्र छात्राओं को मेमोंटो, प्रशस्तिपत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री कीर्तन लाल बिंझवार केंद्रीय अध्यक्ष, श्री रामप्यारे बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष वीर नारायण सेना छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बिसाहू राम बिंझवार , श्री परदेशी बिंझवार, कुंजबिहारी बिंझवार, जीवन लाल बिंझवार, श्री सेवाराम बिंझवार कोषाध्यक्ष, श्री राजाराम बिंझवार, श्री रामदयाल बिंझवार संरक्षक, श्री रोशन सिंह अध्यक्ष कर्मचारी प्रभाग, विजय, जोधराम, पंचराम, रमेश, कृपाराम, सुखसिंह, रामलाल, दुकाल सिंह ,सोहनलाल सहित समाज के पदाधिकारी गण एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक, एवं मेधावी छात्र छात्रा उपस्थित हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रामप्यारे बिंझवार पूर्व जनपद सदस्य के द्वारा किया गया।