मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने किया धौलपुर जिले का प्रतिनिधित्व,,,,

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने किया धौलपुर जिले का प्रतिनिधित्व,,,,

 

नीरजा शर्मा ने किया राजाखेड़ा का प्रतिनिधित्व।

विकास के अहम बिंदुओं पर चर्चा कर मुख्यमंत्री को जनसमस्याओं से कराया अवगत

राजाखेड़ा/विकसित राजस्थान @ 2047’ विजन के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ‘सांसद–विधायक संवाद’ कार्यक्रम में कोटा, झालावाड़- बारां, टोंक-सवाई माधोपुर, भरतपुर एवं करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्रों के सासंद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी व जिलाध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किए गए संवाद कार्यक्रम में राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने किया।
भाजपा नेत्री ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रत्याशी बाड़ी से भाजपा प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा, धौलपुर से डाक्टर शिवचरण कुशवाह एवं बसेड़ी से सुखराम कोली ने प्रतिनिधित्व किया।और सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित राजस्थान-2047 की रूपरेखा, लोककल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बजट घोषणाओं की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही सभी से प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित चंबल लिफ्ट परियोजना को बहुत जल्द शुरू करने,प्रति वर्ष चंबल नदी में आने वाली बाढ़ के कारण प्रभावित होने वाले परिवारों के निवास संबंधी समस्या के स्थायी समाधान और नुकसान की भरपाई के लिए समुचित मुआवजा त्वरित दिलाए जाने, धौलपुर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं हेतु चैंबर निर्माण हेतु अतिरिक्त बजट आवंटन आदि हेतु भाजपा नेत्री द्वारा मांगपत्र सौंपा जिस पर सीएम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की तरफ से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की कार्यशैली के संबंध में जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई।इस दौरान भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत,पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा,सुखराम कोली,शिवचरण कुशवाहा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!