बोलबा प्रखंड के आलिंगुड़ पक्का बांध का पुलिया टूटने से ट्रक फंसा, आवागमन ठप्प
कालो खलखो
बोलबा, सिमडेगा

सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अन्तर्गत आलिंगुड़ पक्का बांध के पास सीमेंट लदा एक ट्रक पुलिया टूटने से फंसा, आवागमन पूर्ण रूप से ठप्प। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि सीमेंट लदा ट्रक बोलबा से आलिंगुड़ होकर कुंदूरमुंडा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में आलिंगुड़ पक्का बांध पुलिया के पुलिया पर ट्रक जैसे ही चढ़ा पुलिया टूट गया। जिससे ट्रक का चक्का फंस गया और ट्रक पीलर पर अटका हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक को सीमेंट लेकर बेहरीनबासा जाना था किन्तु रास्ता भटक जाने से आलिंगुड़ होकर कुंदूरमुंडा रोड पकड़ लिया। इस घटना से कोई हटाहत की सूचना नहीं है।