अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर अजीवका संगठन के द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन सम्मानित हुए कई समूह

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर अजीवका संगठन के द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन सम्मानित हुए कई समूह

हजारीबाग/चलकुशा :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर चलकुशा पंचायत भवन परिसर में चलकुशा व अलगडीहा आजीवका संकुल संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी एंव अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव, मुखिया चमेली देवी, रेनू देवी, भुनेश्वर दास, सुभाष ठाकुर, के द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी ने कहा कि महिलाएं पुरुष से किसी भी क्षेत्र में काम नहीं है पूरे देश में महिलाओं को स्वावलंबी की दिशा में आगे बढ़ाने की जोरदार पहल हो रही है। इस मौके पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। महिलाओं द्वारा अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को भी अतिथियों के द्वारा डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आई.पी.आर.पी बिरसी देवी, उषा देवी, सी.सी अनुराग कुमार, बी.पी.एम केदार प्रजापति, शैलेश रंजन, लखन साव, राजेश कुमार, प्रमोद पांडेय, गुलजार अंसारी, फुलवंती देवी, सरिता देवी, चंचला देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, अनीता देवी, अंजू देवी, कविता देवी, नीलम देवी, ललिता देवी, कंचन कुमारी एवं काफी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!