फोटो वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल, राजाखेड़ा थाने में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

राजाखेड़ा, धौलपुर। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक उसे पिछले कुछ समय से धमकियां दे रहा था और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। रिपोर्ट में अक्टूबर 2025 में उसे बहला-फुसलाकर आगरा ले जाने तथा उसके साथ गलत कृत्य किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो मौजूद होने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाने का आरोप है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो चीफ धौलपुर