बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल कि रिपोर्ट
बोकारो पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, 143 ठिकानों पर छापेमारी – 19 अभियुक्त गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए जिले भर में एक साथ बड़ा अभियान चलाया है। एसपी के निर्देश पर 28 अक्टूबर की रात सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई।पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार दिनांक 28.10.2026 की रात्रि में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, लंबित कांडों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थानावार टीम गठित कर विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना / ओपी प्रभारी द्वारा 73 पुलिस टीम गठित कर 240 पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों* को शामिल किया गया। गठित टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चिन्हित वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के संभावित 143 ठिकानों पर सघन छापेमारी की गई।
अभियान के क्रम में कुल 28 थाना / ओपी क्षेत्र से 18 वारंटियों और कांड में वांछित 01 अभियुक्त समेत कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार*कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।इसके अलावा 37 वारंटों का रिकॉल दिखाए जाने के आधार पर NBW का निष्पादन किया गया, साथ ही BW-14 और DW-01* का भी निष्पादन किया गया है।बोकारो पुलिस का संकल्प है अपराधमुक्त समाज, सुरक्षित नागरिक। फरार अभियुक्त आएंगे कानून के दायरे में।