कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना।

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मना।

 

कोल इंडिया लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस बोकारो जिला के सीसीएल कथारा क्षेत्र में 1 नवंबर 2026 रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कंपनी के गौरवशाली इतिहास और देश की ऊर्जा सुरक्षा में उसके योगदान को याद किया गया।
मौके पर महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि कोल इंडिया की उपलब्धियों में खनिकों और कर्मचारियों की मेहनत, लगन एवं समर्पण की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए ऑफर लेटर प्रदान किया गया। वहीं कथारा कोलियरी में पीओ रणजीत कुमार तथा कथारा वाशरी में पीओ अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में भी स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। रणजीत कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सामूहिक प्रयास से ही कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है। वहीं अमरेंद्र कुमार ने कहा कि बेहतर कार्य संस्कृति और कर्मचारियों के समर्पण से कोल इंडिया भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेगी। मौके पर स्टाफ ऑफिसर (माइनिंग) बिनोद कुमार, अभिजीत दत्ता, ऋषभ अमन, यूनियन के एसीसी सदस्य मिन्हाजुल आबेदीन इकबाल अहमद, शमशुल हक, मो. निजाम, मथुरा लाल एवं सचिन सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन प्रबंधन प्रशिक्षु अनुराग कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!