पत्नी की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, पति गिरफ्तार,

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

पत्नी की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, पति गिरफ्तार,

जोगेश्वर बिहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, टाटा मैजिक से बरामद हुआ शव ले जाने वाला वाहन

 

बोकारो के जोगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर की सुबह डाकासाडम मोड़ के पास एक महिला का शव मिला था। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।जोगेश्वर बिहार थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति महेंद्र कुमार मंडल को 1 नवंबर 2026 रविवार को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात आपसी विवाद के बाद सोती हुई पत्नी नीलू देवी उम्र 40 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को लाल रंग के टाटा मैजिक एक्सप्रेस वाहन संख्या JH01CT-5368 में लादकर डाकासाडम मोड़ पर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त वाहन को उसके घर से बरामद कर लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी का गांव की ही विधवा मालती देवी के साथ अवैध संबंध था, जिसका मृतका विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।मामला जोगेश्वर बिहार थाना कांड संख्या 23/26, धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएसएस के तहत दर्ज किया गया है।इस छापेमारी दल में शामिल थे -जोगेश्वर बिहार थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रकाश यादव के नेतृत्व में, पु०अ०नि० सुरेश पाहन, स०अ०नि० राकेश बाण्डो एवं जैप-04 एच० कम्पनी के जवान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!