भाजपा के चुनाव नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान को सुगम बनाया गया

भाजपा के चुनाव नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान को सुगम बनाया गया

आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को जिला धौलपुर में संपन्न हुए तृतीय चरण के चुनावों को लेकर धौलपुर भाजपा कार्यालय पर चुनाव नियंत्रण कक्ष बनाया गया मतदान के दौरान प्रत्याशियों को आने वाली कठईयों को नियंत्रित कक्ष के माध्यम से प्रत्याशियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया गया, मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु जिला चुनाव प्रभारी पंकज मीना के निर्देशन पर एवं जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की निगरानी में टीम का गठन किया गया था टीम ने दिन भर आयी समस्याओं का शीघ्र निपटारा कराया और मतदान को सुगम बनाने के सफल प्रयास किए, टीम का संचालन पंकज शर्मा द्वारा किया गया पंकज शर्मा ने बताया कि जिले भर से आई का लगभग 33 समस्याओं का प्रशासन के माध्यम से एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से शीघ्र निपटारा कराया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!