पर्व-त्योहारों को लेकर चिरा चास पुलिस अलर्ट, बैंकों और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांच

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

पर्व-त्योहारों को लेकर चिरा चास पुलिस अलर्ट, बैंकों और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांच

 

आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आमजनों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बोकारो के चिरा चास पुलिस सतर्क हो गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को चिरा चास थाना प्रभारी रवि नारायण झा ने थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों एवं ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने बैंकों एवं आभूषण दुकानों में सुरक्षा के लिए लगाए गए उपकरणों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा मानकों की जांच कर संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस ने पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सतर्कता बरतने की अपील की। थाना प्रभारी ने प्रतिष्ठान संचालकों से सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।चिरा चास पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!