बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट*
कोयला चोरी एवं अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अमलो में 64 टन अवैध कोयला बरामद – ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की रही अहम भूमिका

बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफिया पर सीआईएसएफ का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलो क्षेत्र में सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा 64 टन से अधिक कच्चा कोयला बरामद कर जब्त किया है। इस कार्रवाई में ड्रोन सर्विलांस और प्रशिक्षित श्वान दस्ते की अहम भूमिका रही।बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफिया को लेकर लगातार सीआईएसएफ का शिकंजा जारी है। 04 नवंबर 2026, बुधवार को कोयला चोरी एवं अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एवं सीसीएल सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमलो क्षेत्र में संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलो के समीप 5 नंबर पीपल धोरा बस्ती* में कोयला चोरों द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में कोयला जमा कर रखा गया है।सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच ने मामले का सत्यापन किया। इसके पश्चात संबंधित महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी गई तथा छापेमारी के लिए आवश्यक वाहनों एवं जेसीबी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ की टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से लगभग 64.470 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद कर जब्त किया गया। बाद में जब्त कोयले को सीसीएल प्रबंधन के सुपुर्द कर दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में ड्रोन निगरानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।* ड्रोन के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध रूप से जमा किए गए कोयले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया गया। वहीं, सीआईएसएफ के प्रशिक्षित श्वान दस्ते की मदद से संदिग्ध स्थानों की सघन जांच एवं तलाशी भी ली गई। ड्रोन निगरानी, प्रशिक्षित श्वान दस्ते और त्वरित कार्रवाई के समन्वय से अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।इसके साथ ही पिछली रात खसमहल एरिया में सीआईएसएफ द्वारा रात्रिकालीन क्षेत्र प्रभुत्व अभियान (Night Dominance Operation) भी चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना था।छापेमारी दल में शामिल
छापेमारी दल में के.वी.ए. श्रीधर,सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर रवि रंजन,आर.के. सरोज, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी,अमित कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद,मुकेश शर्मा, सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम एवं अन्य जवान* शामिल थे। वहीं, सीसीएल की ओर से गार्ड इंचार्ज शिलचंद, सीसीएल गार्ड अनाम वारिस, माणिक दिगार,जितेंद्र रजक* सहित अन्य कर्मियों ने अभियान में सहयोग किया।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी एवं अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा निगरानी, गश्ती और छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।