उपायुक्त के निर्देश पर रैट होल माइंस पर बड़ी कार्रवाई,जेसीबी से ध्वस्त कर बंद किया गया,अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज

बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट

उपायुक्त के निर्देश पर रैट होल माइंस पर बड़ी कार्रवाई,जेसीबी से ध्वस्त कर बंद किया गया,अज्ञात के विरुद्ध FIR दर्ज

oka

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के दनिया में चल रहे अवैध रैट होल माइंस को जेसीबी से ध्वस्त कर बंद कर दिया गया है 5 नवंबर 2026 गुरुवार देर रात्रि को जगेश्वर विहार थाना अंतर्गत दनिया में अवैध कोयला खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुवार देर रात्रि दनिया क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खनिज का उत्खनन कर रैट होल माइंस बनाया गया है। सूचना के आधार पर प्रशासन की टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की, तो मौके पर अवैध रूप से रैट होल माइंस कर कोयला निकालने का कार्य किया जा रहा पाया गया।छापेमारी के क्रम में सभी अवैध रैट होल माइंस को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त कर बंद किया गया। साथ ही मौके पर अवैध खनन में उपयोग किए गए औजार और अन्य सामग्री को भी जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस अवैध कार्य में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जगेश्वर विहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।उक्त अभियान में खान निरीक्षक श्री सीताराम टुडू,खान निरीक्षक श्री अजय कुमार महतो, श्री राजेश कुमार प्रधान वनरक्षी तेनुघाट वन प्रक्षेत्र, जगेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव एवं पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!